गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर दंपति के अकाउंट से दो लाख रुपए निकाले गए। जालसाज ने खुद को अस्पताल में भर्ती बताया और पीडि़त की मां के इलाज का बहाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के अलीगढ़ निवासी राहुल कुमार ने कहा कि वह वर्तमान में मानेसर के नाहरपुर गांव में किराए पर रहता है। गत दिवस उसके पास राहुल को दो वॉट्सऐप कॉल आईं। कॉलर ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल की मां गंभीर हालत में भर्ती हैं और तत्काल ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है। ठगों ने राहुल को एक लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उन्होंने राहुल का मोबाइल स्क्रीन शेयर करा लिया। फिर उनकी निजी जानकारी का इस्तेमाल...