बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- कस्बे निवासी बाइक सवार दंपति की टैंपो की टक्कर से मौत मामले में पुलिस ने टैंपो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मौहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी वहीद खां पुत्र बुंदू खां ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 26 नवंबर की शाम उसका पुत्र इरफान, पुत्र वधू समीना के साथ सिकंदराबाद से दवा लेकर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सिकंदराबाद रोड़ पर चांगौली मोड़ के नजदीक पहुंचीं तभी सामने से आ रहे टैंपो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को गंभीर चोंटे आने पर इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीना को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि टैंपो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...