सीतापुर, जनवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। जमीन के विवाद दबंगों ने दंपति को पीटा। जान बचाकर भागने पर घर में तोड़-फोड़ कर आग लगा दी। कोर्ट के आदेश पर सदरपुर थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सदरपुर पुलिस जांच कर रही है। सदपुर के सुहेलिया राजापुर निवासी सुनील कुमार के मुताबिक अगेठुवा स्थित जमीन पर उनका मकान बना हुआ है। पास में जानवर के लिए छप्पर बना है। काफी समस से जमीन पर उनका कब्जा है। आरोप है कि सुहेलिया के मुन्नालाल उनकी जमीन कब्जाना चाहते हैं। बीते वर्ष 24 मार्च को मुन्नालाल, राहुल, कौशल वर्मा व दो अज्ञात व्यक्ति लाठी- डंडा लेकर आ धमके। आरोपी गालियां देते हुए उनकी पिटाई करने लगे। चीख पुकार मचाते हुए सुनील कुमार और उनकी पत्नी रीता खुद को बचाकर भाग गए। इस बीच आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।...