गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी पुनीत एनक्लेव निवासी मदन पाल के कॉलोनी में दो मकान है। उन्होंने बताया कि वह 31 दिसंबर की शाम दूसरे घर जा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी संजय, राजेश, लाला, विजय ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर चार भाइयों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उनकी पत्नी और दो बेटी पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...