अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। टाइनी टोट्स डेंटल केयर के दंत विशेषज्ञ डॉक्टर प्रांशु वार्ष्णेय के द्वारा छोटे बच्चों के दांतों का परीक्षण किया। दांतों के परीक्षण के बाद बच्चों को परामर्श और दवाएं वितरित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर डॉ. प्रांशु, सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया। जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...