कोटद्वार, मार्च 9 -- एकदंत संस्था की ओर से आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में सौ से अधिक लोगों ने अपने दांतों की जांच करवाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों ने भी दांतों की जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला व कोतवाल रमेश तनवार ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी डा. गौरव जोशी ने बताया कि आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की भी सलाह दी। कहा कि मौखिक स्वास्थ्य साफ दांतों से शुरू होता है। अपने दांतों को कम से कम दो बार ब्रश करें। जब आप ब्रश करें तो जल्दबाजी न करें और अच्छी सफाई के लिये इसे पर्याप्त समय दें। इस मौके पर डा. अनुराधा उपाध्याय त्यागी, डा. राज त्यागी, दीप्ति, सूरज आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.