बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- दंत चिकित्सक डॉ. रजनीश ने दिव्यांगों की मदद की फोटो : रजनीश : रहुई बीआरसी में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़ा देते समाजसेवी सह दंत चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई बीआरसी में गुरुवार को समाजसेवी सह दंत चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार ने 15 दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़ा दिया। उन्होंने कहा कि इन दिनों ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गरीबों व वंचितों की मदद के लिए समाज के समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। इस तरह के दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर स्तर से पहल होनी चाहिए। ताकि, समाज में उनका भी योगदान मिल सके। अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्थान के माध्यम से यह अभियान कई सालों से चलाया जा रहा है। खासकर दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को शिक्षण और प्रशिक्षण में भी सहयोग राशि द...