गिरडीह, जुलाई 23 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के गांधी चौक निवासी दंत चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार ने मंगलवार को धनवार थाना में आवेदन देकर चचेरा चाचा पर मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। धीरज का वाहन चाचा के द्वारा क्षतिग्रस्त करने व मारपीट करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आवेदन में बताया है कि सोमवार देर शाम अपने क्लिनिक से घर के सामने जैसे ही अपनी कार से पहुंचा वैसे ही मेरे चेचेरा चाचा रंजीत कुमार के द्वारा ईट से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब मैं वाहन से घर जाने के लिए निकला तो मेरे ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया तथा लात घूसे मेरे ऊपर चलाने लगे जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गया। धीरज ने बताया कि मेरे चाचा रंजीत पूर्व में भी तीन चार बार मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट कर जख्मी कर चुके हैं। इसको लेकर मैं थाना में आवेदन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.