चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में पिछले सात दिनों में 17 लोगों की जान ले चुका हाथी अब भी घूम रहा है। झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी को तीन राज्यों के वन विभाग की टीम पकड़ना तो दूर ट्रेस भी नहीं कर पायी है। हालत यह है कि लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात नोवामुंडी और हाटगम्हरिया इलाके में सात लोगों की जान लेने के बाद दंतैल हाथी एकाएक लापता हो गया। इस बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को हाटगम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ इलाके में हाथी के जाने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम गुरुवार को सियालजोड़ इलाके में दंतैल हाथी की तलाश करती रही, पर नहीं दिखा। जंगल में बार-बार ठिकाना बदलने के कारण दंतैल हाथी अबतक टीम की पकड़ से दूर है। ओडिशा और प. बंगाल से आयी टीम के भी हाथ खाली : हाथी पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.