संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पुलिस कर्मियों के दंड पाने की तुलना में इनाम पाने का ग्राफ 40 फीसदी अधिक रहा है। एक साल में जहां पांच पुलिस कर्मी दीर्घ दंड से दंडित हुए, वहीं 90 पुलिस कर्मियों को लघुदंड मिला है। जबकि अच्छे कार्यों की वजह से 22 इंस्पेक्टर समेत 217 पुलिस कर्मियों को इनाम मिला है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के हौसले भी बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस अनुशासित बल है। अनुशासन बनाए रखने में पुलिस अफसर सख्त रवैया अपनाते हैं। जिले के पुलिस कप्तान सत्यजीत गुप्ता का कार्यकाल भी दो वर्ष से अधिक हो गया है। वे विभाग में सख्त माने जाते हैं। नियम, कायदे को तोड़ कर गलत कार्यों की शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच करा कर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने में गुरेज नहीं करते हैं। जब जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.