गया, सितम्बर 6 -- भारत की आत्मनिर्भरता, आर्थिक विकास और नवाचार संस्कृति संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की ओर से लगाए गए टैरिफ युद्ध के विरुद्ध बड़े हथियार हैं और व्यापार में लगाए गए प्रतिबंध को रामबाण की तरह ध्वस्त करेंगे। उक्त वक्तव्य कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन, आर्थिक अध्ययन एवं नीति तथा राजनीतिक अध्ययन विभागों कीओर से आयोजित एक पैनल चर्चा के दौरान कही। अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर दंडात्मक टैरिफ: चुनौतियां और समाधान विषय पर पैनल चर्चा आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि यह दंडात्मक टैरिफ भारत की संप्रभुता पर हमला है और वे इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। कुलपति ने अमेरिका की इस गैरकानूनी गतिविधि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का सुझाव दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.