अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर, संवाददाता। मन में श्रद्धा हो तो हर मंजिल आसान है। ऐसे में कोई भी दुश्वारी रास्ता नहीं रोक सकती है। जिला बिजनौर के एक महाराज भी इसी आस्था के संग दंडवत खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकले हैं। मंगलवार को नगर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक जनपद बिजनौर के गांव डीगरा स्थित देवलोक आश्रम के 60 वर्षीय महाराज रामदास महंत बाबा खाटू श्याम की दंडवत यात्रा पर निकले हैं। यात्रा एक जनवरी से शुरू की गई थी। महाराज सर्दी के मौसम में लगभग 840 किमी की दंडवत यात्रा कर बाबा खाटू श्याम पहुंचकर दर्शन करेंगे। महाराज रामदास महंत ने बताया की प्रतिदिन 15-16 किमी की दंडवत यात्रा करने का लक्ष्य उन्होंने निर्धारित किया है। रास्ते में मिलने वाले भक्तजनों द्वारा दिए गए भोजन और पानी को वह ग्रहण करते हैं। यदि ऐसी व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.