वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वल्लभराम शालिग्राम सांग्वेद विद्यालय, रामघाट में माध्यंदिन शाखा का एकाकी कंठस्थ दंडक्रम पारायण करने वाले महाराष्ट्र के युवा वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का शनिवार को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं तथा वेद विद्यालयों, मठ-मंदिरों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। शृंगेरी शंकराचार्य के प्रतिनिधि तंगीराज डॉ. शिवकुमार शर्मा ने पारायणकर्ता को सम्मान पत्र, स्वर्ण कंगन एवं दक्षिणा प्रदान किया। रथयात्रा चौमुहानी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पं. देवव्रत को रथ में बैठाया गया। शोभायात्रा महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ पहुंचकर नागरिक अभिनंदन समारोह में बदल गई। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के आचार्य राजाराम शुक्ल रहे। अध्यक्ष आचार्य हृदयरंजन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी, हरि...