गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता।आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसपी विनय तिवारी ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया है। सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस टीम लगातार जिले भर में कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर शहर के बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन में दंगा जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया। बताया गया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना है। मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा घेरा बनाने तथा आप...