भागलपुर, अक्टूबर 14 -- भागलपुर। सदर विधानसभा सीट से जनसुराज ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 74 वर्षीय अभयकांत झा भागलपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। वे जिला विधिक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहने वाले अभयकांत ने पहली बार सीधे राजनीति में कदम रखा है। वे वर्ष 1989 के भागलपुर दंगा कांड में मुस्लिम पक्ष की ओर से केस लड़ने के कारण चर्चा में आए थे। ब्राह्मण समाज से आने वाले अभयकांत झा की छवि साफ-सुथरी रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.