बुलंदशहर, मई 24 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में परेड की सलामी लेने के बाद विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन और बैरकों में सफाई रखने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों का दंगा नियंत्रण यंत्रों के साथ तैयार होने का रेस्पांस टाइम भी चैक किया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन मैदान में एसएसपी ने सबसे पहले परेड की सलामी ली गई। एसएसपी ने निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया और थाना पुलिस का दंगा नियंत्रण यंत्रों के साथ तैयार होने का रेस्पास टाइम चेक किया गया। इसके साथ ही शस्त्रों को खोलना, अग्निशमन यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायद कराई गईं। परेड में सम्मिलित थानों की गाड़ियों और पीआरवी डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.