भदोही, अप्रैल 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सेमुरु पट्टी, अमवां गांव में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। पार्टीजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सूबे की सरकार के मंत्री उक्त गांव निवासी सीताराम यादव के बेटे बृजेश कुमार यादव के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वक्फ संसोधन बिल आमजन के हित में है। इससे किसी मुसलमान का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लूट, खसोट, माफिया एवं दादागिरी बंद होने से सभी दल केलोग परेशान हैं। कहा कि वक्फ विधेयक पारित हो जाने से बोर्ड की मनमानी पर रोक लगेगा। साथ ही आमजन की भागीदारी बढ़ेगी। बोर्ड में आधी आबादी को भी भागीदारी मिल जाएगी। पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.