चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली। आगामी पर्वों के दौरान आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था और समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी आपरेशन अनिल कुमार यादव और एएसपी सदर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दंगा नियंत्रण स्कीम का पूर्वाभ्यास विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी हासिल किया। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों का संचालन कराते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। वहीं पुलिस कर्मियों को दंगाइयों एवं बलवाइयों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.