फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस लाइन के मैदान पर शुक्रवार की सुबह दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस की टीम ने अभ्यास किया। दंगा और बलवा के नियंत्रण के लिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। किस तरह से कैसे भीड़ से बचना है। कैसे पूरी स्थिति नियंत्रित करनी है इसको लेकर भी पुलिस कर्मियों को समझाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अपनी देखरेख में अभ्यास कराया। एसपी की मौजूदगी में सीओ ने एंडी राइड गन चलायी। पुलिस लाइन के मेदान पर अलग अलग टोलियां पुलिस कर्मियों की बनायी गयीं जिनमें उन्हें ब्रीफी किया गया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों ने दौड़ भी लगायी। प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूटों को अनुशासन के लिए ब्रीफ किया गया। वहीं पुलिस लाइन से यूपी 112 को मिली सात गाड़ियां हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयीं। अत्याध...