भागलपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर घोघा ओलपुरा में महादेव कल्याण संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। दंगल के पहले दिन कुल 20 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। पहले दिन की निर्णायक और रोमांचक कुश्ती बक्सर के हरिहर थापा और राजस्थान के ठाकुर जालिम सिंह के बीच हुई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि श्याम यादव, कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, सचिव राजीव साह, कोषाध्यक्ष श्याम राज एवं सोनू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में रामलाल यादव, सरयुग यादव एवं राजेंद्र यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...