बिहारशरीफ, दिसम्बर 20 -- राजगीर महोत्सव : दंगल में 150 महिला-पुरुष पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच क्वार्टर फाइनल में यूपी-हरियाणा के पहलवानों का दबदबा 20 जोड़ी पुरुष और 8 जोड़ी महिला पहलवानों ने बनाई अगले दौर में जगह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 11-11 हजार रुपये बिहार के अलावा झारखंड, यूपी और हरियाणा से पहुंचे हैं नामचीन पहलवान राजगीर, निज संवाददाता। दंगल प्रतियोगिता में शनिवार को अखाड़े का रोमांच चरम पर रहा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आए करीब 150 पहलवानों (100 पुरुष और 50 महिलाएं) ने अपना दम-खम दिखाया। पहले दिन के मुकाबलों के बाद 20 जोड़ी पुरुष और 8 जोड़ी महिला पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जिला प्रशासन द्वारा इन पहलवानों को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दे...