बागपत, फरवरी 10 -- दाहा। चौगामा स्पोट्र्स एकेडमी टीकरी में सोमवार को हुए मासिक दंगल में पहलवानों ने जमकर दांव पेंच लड़ाए । दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती सौरभ दाहा व साहिल गूंगा रुड़की के बीच हुई। जिसमें साहिल ने सौरभ को हराकर कुश्ती जीती। इसके अलावा कलवा जलालाबाद ने विशाल सोरम मुजफ्फरनगर को हराया जबकि शौर्य सोरम ने शेखर बरवाला को हराया। वहीं आकाश काकोर व गय्यूर बापौली के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में कुलदीप राठी, हरपाल खलीफा, रघुनाथ खलीफा, श्याम सिंह, वेद सिंह, राजकुमार, सतेंद्र राठी, कृष्णपाल, देशपाल, पप्पू राठी, सुभाष राठी का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...