भागलपुर, फरवरी 19 -- दंगल में यूपी के अजीत ने मारी बाजी, नेपाल के हरिहर थापा तीसरे स्थान पर कहलगांव, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर घोघा के ओलपुरा शिवालय प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। तीसरे और अंतिम दिन कुल 25 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांवपेंच आजमाए। निर्णायक मुकाबले में यूपी हनुमानगढ़ी के अजीत दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली और दंगल के विजेता बने। दूसरे स्थान पर बक्सर के प्रशांत रहे, जबकि नेपाल के हरिहर थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जानीडीह के मुखिया प्रतिनिधि श्याम यादव ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को अंगवस्त्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...