सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा में बांसी रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बगल मैदान में चल रहे दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के दूसरे दिन शनिवार को अखाड़ा रोमांचक मुकाबलों का साक्षी बना। विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा। दिन भर अखाड़े में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। दंगल में दांव-पेच के बीच अयोध्या के पहलवान छाए रहे। दूसरे दिन की पहली कुश्ती कानपुर के विजय और हरिद्वार के नव्वाब पहलवान के बीच हुई। नव्वाब ने विजय को पटखनी देकर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती गाजीपुर के विशाल और अयोध्या के ब्रृजेश के बीच हुई। कड़े संघर्ष के बाद ब्रृजेश ने विशाल को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में हरियाणा के अंकित और अयोध्या के गौरी शंकर दास आमने-सामने हुए। गौरी शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.