आगरा, दिसम्बर 29 -- प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला ओलंपिक संघ एवं जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में सोमवार को शहर के प्रभु पार्क में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों ने स्वर्गीय बाबू लाल की छठवीं पुण्य तिथि पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया। इसमें जिला केसरी का खिताब तूफान सिंह एवं बाल केसरी में फैजान ने कुश्ती जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री वरुण चौहान एवं प्रमुख समाजसेवी राकेश माहेश्वरी, कबीर प्रताप सिंह ने स्वर्गीय बाबू लाल के चित्र के समक्ष मल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह एवं वशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर संजीव कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। कुश्ती दंगल में बाल केसरी, किशोर केसरी एवं जिला केसरी वर्ग में आयोजित किया गया। बाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.