श्रावस्ती, मार्च 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जवानों की कुशलता परखने के लिए शनिवार को एसएसबी कैंप भिनगा में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी जवानों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 65 किलो भार वर्ग में इंद्रजीत व 80 किलो भार वर्ग में आरक्षी रमेश विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने फीता काटकर किया। दंगल का पहला मुकाबला 80 किलो भार वर्ग में आरक्षी पाटिल रमेश व आरक्षी अंकित कुमार नागर के बीच हुआ। दोनों में काफी रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल। अंत में अंकित को पटखनी देकर पाटिल रमेश ने बाजी मार ली। इसी तरह 65 किलो भार वर्ग में दंगल का दूसरा मुकाबला आरक्षी i सृजित व आरक्षी एडीबी कृष्णा के बीच कराया गया। दोनों जवानों ने अपना दम काम दिखाया। अंत में इंद्रजीत ने मुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.