प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- गोतनी, हिन्दुस्तान संवाद। मायके में रह रही विवाहिता की गेहूं की मड़ाई कराते समय गले में लटका दुपट्टा थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मच गया। कुंडा थाना क्षेत्र के करीम नगर चौंसा गांव निवासी राजू की 25 वर्षीय बेटी खुशबू की शादी करीब 4 साल पहले परियावां नवाबगंज गांव निवासी दिलीप के साथ हुई थी। इस समय खुशबू अपने दो वर्षीय बेटे के साथ मायके आई थी। शनिवार सुबह राजू अपने गेहूं की मड़ाई ट्रैक्टर के थ्रेसर से करा रहा था। उसकी बेटी खुशबू थ्रेसर में गेहूं लगा रही थी। खुशबू अपने गले में दुपट्टा लगाए थी। दुपट्टा थ्रेसर में फंसा तो झटके में खुशबू का गला उसी के दुपट्टे में कस गया। इससे वह अचेत हो गई। जब तक ट...