गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत तेनार गांव निवासी शिवनाथ प्रजापति का पुत्र 30 वर्षीय बच्चू प्रजापति धान काटने के दौरान थ्रेसर मशीन से कटने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने खेत में धान की कटाई थ्रेसर से कर रहा था। उसी बीच गर्दन में रखा गमछा थ्रेसर में फंस गया। घटना के बाद आस पास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...