देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि बिहार के बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत नौकाडीह गांव में सोमवार को 35 वर्षीय किसान राजू पूजहर थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब एक बजे उस समय घटी जब राजू खेत में गेहूं का बीड़ा थ्रेसर में डाल रहा था। घटना को लेकर घायल के पिता गेंधारी पूजहर ने बताया कि वह खेत में बेटे के साथ मौजूद थे और घटना के समय वहां काम कर रहे थे। बताया कि राजू थ्रेसर में गेहूं का बीड़ा डाल रहा था, उसी क्रम में उसका हाथ मशीन में चला गया। मशीन में उसका पूरा दाहिना पंजा चला गया। हादसे के बाद थ्रेसर संचालक ने मशीन बंद कर दी। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल किसान को गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दाहिने हाथ का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.