देहरादून, फरवरी 21 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में शनिवार को थ्री स्टंप्स एकेडमी ने ईगल क्रिकेट एकेडमी पर 104 रनों से शानदार जीत दर्ज की। दून के एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी और ईगल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाएं। जिसमें अर्णव वर्मा ने 56, राघव ने नाबाद 73, वंश वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम को 36 रन अतिरिक्त मिले। ईगल क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष नेगी ने चार और हार्दिक पंवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सके और 31.4 ओवर में पूरी टीम 123 रन पर ढेर हो गई। टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.