लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान में शुक्रवार से दंत संकाय में 3डी प्लानिंग एंड प्रिंटिंग इन हेल्थकेयर का आयोजन किया गया। इसमें दांतों के इलाज व इम्प्लांट पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। संस्थान के सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि दांतों की बीमारी का और बेहतर व आधुनिक इलाज मिलेगा। विभाग में थ्रीडी प्रिंटिंग लैब शुरू की जाएगी। नए साल पर मरीजों को लैब का तोहफा मिलेगा। लैब में लगभग 30 लाख रुपये की कीमत की थ्रीडी प्रींटिंग मशीन भी लगेगी। डॉ. शैली महाजन ने कहा कि पिछले साल की तुलना में मरीजों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अब सुविधाओं में वृद्धि करने की जरूरत है। यहां की ओरल पैथालाजी में 3डी प्रिंटिंग लैब शुरू की जाएगी। लैब में जरूरत के हिसाब से जबड़ा से लेकर डेंटल इंप्लांट आसानी से बनाए जाएंगे। यह बाज...