नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- मारुति सुजुकी अब अगले 9 महीनों में भारतीय मार्केट में तीन बड़ी कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और पेट्रोल, तीनों तरह के नए मॉडल लाने जा रही है ताकि अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया जा सके। लाइनअप में सबसे बड़ी लॉन्च होगी e-Vitara जो मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसके बाद आएगी 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट जिसमें नए फीचर्स और Level 2 ADAS की उम्मीद है। तीसरा मॉडल होगा फ्रोंक्स हाइब्रिड 2026 होगा जो कंपनी का पहला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार बनेगा। आइए जानते हैं तीनों अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।मारुति ई-विटारा सबसे चर्चित मॉडल e-Vitara है जो मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसे 2 दिसंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि e-Vitara में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्...