पटना, अप्रैल 17 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर पटना में गुरुवार को हुई महागठबंधन की पहली बैठक में सीएम कैंडिडेट पर कोई फैसला नहीं हु। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर गोलमोल जवाब देते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए'। वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने तो इस सवाल को एनडीए की तरफ मोड़ लिया। महागठबंधन की बैठक पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में करीब 3 घंटे तक चली। इसमें आरजेडी, कांग्रेस के अलावा तीनों लेफ्ट पार्टियां (सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले) और मुकेश सहनी की वीआईपी के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आरजेडी नेता तेजस्वी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.