मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। थोक में एकमुश्त डिग्री छपवा कर कॉलेजों को भेजी जाएगी। इसके लिए विवि प्रशासन तैयारी कर रहा है। डिग्री के लिए विद्यार्थियों को विवि का चक्कर नहीं काटना पड़े, इसके लिए शुक्रवार को विवि प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बीआरए बिहार विवि में हर दिन अलग-अलग डिग्री लेने को लेकर छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इस पर तैयारी की जा रही है कि एक साथ थोक में डिग्री छपवा कर सभी कॉलेजों को भेज दिया जाएगा। तैयारी अंतिम चरण में है। इसी को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से समर्थ पोर्टल के सभी 42 मॉड्यूल पर काम करने को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें अब तक चार माड‌्यूल चल रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से पेंशन वाला है। हमारी अगल...