मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- मोतिहारी, हिसं। कृषि उत्पादन बाजार समिति मोतिहारी स्थित थोक मंडी में बिक रहे आलू व प्याज के रेट में भारी गिरावट आई है। पुराना आलू 800 रुपए से 1000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। नया आलू भी बाजार समिति में उपलब्ध है। इसका रेट 1200 रुपए से 1400 रुपए प्रति क्विंटल था। प्याज के रेट में भारी कमी देखी गई। प्याज 900 रुपए से 1100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था। विगत साल की तुलना में पुराना आलू के भाव में ढाई से तिगुना गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल आलू का दर करीब 3000 रुपए क्विंटल था। प्याज के रेट में पिछले की तुलना में चार गुना से अधिक गिरावट आई है। विगत साल प्याज 4000 रुपए से 5000 रुपए प्रति क्विंटल था। पुराना आलू यूपी के कन्नौज व बाराबंकी से आ रहा है। नया आलू यूपी व पंजाब से व्यवसाई मंगा रहे हैं। प्याज मध्यप्रदे...