पलामू, अक्टूबर 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।शहर के कांदु मोहल्ला में विजय अग्रवाल के थोक किराना दुकान में शुक्रवार के अहले सुबह आग लगने से पांच लाख रूपये नगद सहित 25 से 30 लाख रूपये के सामान जलकर स्वाहा हो गया है। आग लगने के कारणों का अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है भुक्तभोगी द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सूचना पाने के बाद दलबल के साथ पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के सहयोग से करीब आधे घंटा के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था आग की लपटे काफी तेज थी। अब तक भुक्तभोगी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।विजय कुमार अग्रवाल के पुत्र रोशन कुमार ने बताया कि वह पिता के साथ मिलकर कारोबार में हाथ बंटाते हैं।घर के नीचे फ्लोर पर थोक एवं खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.