रांची, फरवरी 14 -- रांची, सवांददाता । सदर अस्पताल में लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद हुआ। इसमें बड़ी संख्या में परिजन बच्चों के साथ पहुंचे और इलाज से जुड़ी परेशानियों को साझा किया। अभिभावकों ने बताया कि इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों को हर 10 से 15 दिन पर रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। कई बार अस्पताल पहुंचने के बावजूद आवश्यक ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने में हो रही देरी और अन्य सरकारी सुविधाओं के लाभ में आ रही बाधाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि ब्लड की उपलब्धता के लिए नियमित रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.