रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, संवाददाता। झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को राज्यव्यापी थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया न्याय एवं जनजागरुकता मार्च रांची में निकाला गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से राजभवन तक निकाले गए इस मार्च में रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, पलामू और बोकारो से बड़ी संख्या में पीड़ित व उनके परिजन शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व थैलेसीमिया पीड़ित छात्राओं सोनम कुमारी, साकची सिंह और प्रतिज्ञा कुमारी ने किया। प्रतिभागियों ने तख्तियां लेकर राज्य सरकार से नीतिगत और मानवीय मांगें रखीं। प्रमुख मांगों में थैलेसीमिया पर राज्य की नीति बनाना, नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराना, पीड़ित बच्चों को गोद लेकर बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना, एमआरआई-एचपीएलसी समेत सभी जांच नि:शुल्क करना, सिंगल विंडो सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.