मुरादाबाद, मार्च 22 -- मंडलस्तरीय जिला अस्पताल में पंजीकृत थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को अब विशेष इलाज मिलेगा। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही मरीजों के लिए आयरन चिलेटिंग गोलियां उपलब्ध होंगी, जिससे उनके हार्ट, किडनी, लिवर में जमा होने वाले अतिरिक्त खून की छंटाई संभव होगी। थैलेसीमिया के मरीजों को बार-बार खून चढ़ने की वजह उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में खून जमा हो जाता है, जिसकी वजह से खतरा बढ़ता है। थैलेसीमिया के मरीजों के लिए ल्यूको फिल्टर बैग भी उपलब्ध होने जा रहे हैं, जिसके जरिए खून से आरबीसी को अलग करके मरीजों को खून चढ़ाया जाएगा। प्रमुख निजी अस्पतालों में यह सहूलियत पहले से मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.