रामगढ़, अगस्त 31 -- चितरपुर, निज प्रतिनिधि। रविवार को चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के सभागार में मुस्कुराहटें संस्था की इकाई रामगढ़ थैलेसीमिया एवं स्किल सेल पैरेंट सपोर्ट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल रोग से पीड़ित बच्चों के अभिभावक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुरुआत थैलीसीमिया व सिकल सेल पीड़ित बच्चियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अब तक इकाई की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि संस्था के द्वारा अब तक इन दोनों रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए, दर्जनों पीड़ित बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.