मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली आपूर्ति के साथ रक्तदान करके थैलेसिमिया ग्रसित बच्चों की जान बचाने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाने लगे हैं। इस क्रम में रविवार को ब्लड बैंक पहुंचकर एक दर्जन से अधिक बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान करके लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान के दौरान एक्सईएन श्रीप्रकाश, एक्सईएन धनेन्द्र कुमार सिंह ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। थैलेसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों की मदद करने वाले रवि खुशवानी की पहल पर एसडीओ कोपागंज अमित कुमार और एसडीओ टाउन कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने बिजली अधिकारियों और बिजली कर्मियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में राजा राम वर्मा (जेई), उत्सव पाण्डेय (लाइनमैन), राहुल यादव (लाइनमैन), प्रियनंदन सिंह (लाइनमैन), मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.