नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) की रेपर्टरी कंपनी ने नए नाट्य प्रस्तुतियों के लिए अनुभवी थिएटर निर्देशकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यह पहल संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से की जा रही है। आवेदन उन्हीं निर्देशकों से मांगे गए हैं जो एनएसडी के 2001 से 2015 बैच के स्नातक हों या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से थिएटर में मास्टर डिग्री रखते हों। साथ ही उनके पास कम से कम 10 वर्ष का पेशेवर निर्देशन अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर कम से कम 10 नाटकों का निर्देशन होना आवश्यक है। प्रस्तावित नाटक एनएसडी रेपर्टरी द्वारा पहले मंचित नहीं होना चाहिए। इच्छुक निर्देशक 20 मार्च तक ईमेल nsdrepertoryofficial@gmail.com के माध्यम से अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...