गोपालगंज, नवम्बर 10 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के विदेशी टोला पोखरा पर से अज्ञात चोरों ने दो भैंसों की चोरी कर ली। यह घटना एक नवंबर की रात की बताई जा रही है। मामले में पशुपालक कवरू यादव ने थावे थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे खाना खाकर दरवाजे पर दोनों भैंसों को बांधकर सो गए थे। रात करीब डेढ़ बजे उठने पर देखा कि दरवाजे से दोनों भैंसें गायब थीं। आसपास खोजबीन करने पर भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी गई दोनों भैंसों की कीमत लगभग एक लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.