गोपालगंज, सितम्बर 27 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर चलाए गए इस अभियान में श्रद्धालुओं को विभिन्न विधिक मामलों के बारे में जानकारी दी गई। अधिवक्ता राजेश कुमार तिवारी ने वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा से संबंधित मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, ऋण वसूली, संपत्ति का विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और अन्य उपयुक्त सिविल मामलों के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह मध्यस्थता अभियान एक जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.