गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- थावे। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को सूचना के आधार पर बगहा सैदा गांव से 29 बोतल देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि गांव की निवासी अंतिमा कुमारी ने सुबह करीब आठ बजे मोबाइल पर सूचना दी थी कि उनके घर की बाउंड्री के पीछे नाद के पास एक सफेद रंग का झोला पड़ा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और झोले से शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...