गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड की दो पंचायतों में मंगलवार को बिजली कंपनी की टीम ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो हजार रुपए से अधिक बिल बकाया रखने वाले कुल 27 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जिससे दोनों पंचायतों में हड़कंप मच गया।कनीय अभियंता (विद्युत) अविनाश कुमार ने बताया कि रामचंद्रपुर और छोटका जगमलवा पंचायतों में यह कार्रवाई की गई। बताया कि बकाया बिल चुकाने के बाद ही इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पुनः बहाल किए जाएंगे। छापेमारी दल में धर्मेंद्र मांझी, राकेश कुमार, राहुल कुमार यादव, श्याम कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद, सोनू कुमार सिंह और अरविंद चौधरी सहित बिजली कंपनी की पूरी टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...