गोपालगंज, जनवरी 10 -- थावे। थावे थाना के सामने शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों से 23 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...