गोपालगंज, फरवरी 3 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सर्वे कार्य की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को दो पंचायतों में की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर रही हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता बच्चों की सूची तैयार कर टीकाकरण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रही हैं। इस सर्वे अभियान के तहत कुल 103 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। डॉ. अविनाश कुमार की देखरेख में गठित टीम ने जगमालावा पंचायत और बरारी जगदीश पंचायत क्षेत्र में सर्वे कार्य की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.