गोपालगंज, फरवरी 14 -- थावे। एक संवाददाता प्रखंड की विदेशी टोला पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ शिवस्थान मंदिर से शनिवार को शिव-पार्वती की भव्य बारात निकाली गई। 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद भारत माता, शिव-पार्वती, राम-सीता और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। मनमोहक शोभायात्रा शिवस्थान से विदेशी टोला गांव, थावे बाजार, स्टेशन चौक, बस स्टैंड और दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। झांकी में साधु-संतों व भूत-प्रेत की वेशभूषा में श्रद्धालु शामिल रहे, जिससे बारात का दृश्य जीवंत हो उठा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के पुजारी राघव गिरी ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और रात्रि में शिव विवाह का आयोजन होगा। परंपरा के अनुसार मेले का भी आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.