गोपालगंज, जनवरी 11 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को थावे गोलंबर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक विदेशी टोला गांव का निवासी रजत कुमार है। चिकित्सीय जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...